Home |
Login
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग) 2026
विज्ञापन क्रमांक 03/2026 दिनांक 10.03.2026
अभ्यर्थी की घोषणा
*
मैंने
विज्ञापन क्रमांक 03/2026 दिनांक 10.03.2026
में दी गई समस्त जानकारियां एवं शर्तें अच्छी तरह पढ़ ली हैं और मैं यह वचन देता/देती हूं कि इनका पालन करुंगा/ करुंगी।
आवश्यक दिशा निर्देश / Important Instructions
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग, मध्य प्रदेश शासन के लिए सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (Assistant District Public Prosecution Officer) के पदों की पूर्ति हेतु आवेदन-पत्र आमंत्रित किये जाते है |
यह सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी कि, वे अपने आवेदित पद के लिये निर्धारित समस्त अर्हताओं और शर्तो को पूरा करते है। अत: आवेदन करने के पहले अभ्यर्थी अपनी अर्हता की जांच स्वयं कर लें और अर्हता की समस्त शर्तो को पूरा करने पर ही आवेदन पत्र भरें।
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने तथा आवेदन शुल्क का भुगतान करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंट आउट प्राप्त करें तथा आवेदन पत्र मे उल्लेखित भुगतान विवरण से यह सुनिश्चित कर लें की शुल्क भुगतान हो चुका है।
अभ्यर्थी यह ध्यान रखें कि आवेदन पत्र में हुई किसी भी त्रुटि का सुधार, त्रुटी सुधार अवधि के पश्चात् नहीं किया जा सकेगा अत: वे आवेदन-पत्र अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। यदि फिर भी कोई त्रुटि होती है तो त्रुटि सुधार अवधि में वांछित सुधार कर लें।
त्रुटि सुधार अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा तथा श्रेणी/ वर्ग परिवर्तन विषयक समस्त अभ्यावेदन अमान्य किए जाएंगे तथा आयोग द्वारा इस सन्दर्भ में अभ्यर्थी से कोई पत्र व्यवहार नहीं किया जाएंगा ।
अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र तथा आवेदन क्रमांक संभालकर रखें।
समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन फार्म भरने से पूर्व मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रकाशित विज्ञापन में दी गई जानकारियों को अच्छी तरह पढ़ लें। इसके उपरांत ही आवेदन करें।
फोटो स्केनिंग के संदर्भ में आवश्यक अनुदेश
स्केनिंग हेतु पासपोर्ट साइज़ की नवीनतम कलर फोटो का प्रयोग करें।
फोटो खिचवातें समय रिलेक्स स्थिति में सीधे कैमरे में देखे।
आवेदन पत्र के साथ संलग्न फोटो एवं हस्ताक्षर स्पष्ट होने चाहिए|
यह सुनिश्चित करें कि फोटो का बैकग्राउंड हल्के रंग या आदर्श रूप में सफ़ेद हो।